स्मार्ट क्लास, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य व जल संरक्षण पर फोकस
रायपुर । रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएमएफ शासी परिषद की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि डीएमएफ फंड जनता की धरोहर है, इसका पारदर्शी और जनहितकारी उपयोग हो। फिलहाल फंड में 22 करोड़ रु. हैं, और 20 करोड़ और मिलने की संभावना है।
प्रमुख घोषणाएं व निर्देश:
150 आंगनबाड़ियों के लिए 11.59 करोड़ की मंजूरी, प्री-फैब तकनीक से निर्माण।
PHC, CHC की मरम्मत व मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण।
सभी सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापना की कार्ययोजना।
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 320 पदों पर जल्द भर्ती के निर्देश।
स्कूल परिसरों में फेंसिंग, शौचालय, पौधारोपण अनिवार्य।
हर ब्लॉक व पीएचसी में जन औषधि केंद्र खोलने के निर्देश।
कॉलेजों की सुविधाओं के लिए अलग फंड पर चर्चा।
महिला, स्वास्थ्य, पुलिस विभागों के डेटा समन्वय हेतु कमांड सेंटर।
CSR व जल संरक्षण पर जोर:
सांसद ने CSR फंड का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने व परित्यक्त खदानों को भरने के निर्देश दिए। मांढर खदान जल को पेयजल में बदलने हेतु पायलट प्रोजेक्ट की घोषणा की। ‘ह्यूमन चेन’ के माध्यम से पौधारोपण का भी ऐलान किया गया।
बैठक में मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, कलेक्टर गौरव सिंह सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

