प्रतिमा से परमात्मा तक पहुँचना जरूरी: मनीष सागरजी महाराज

रायपुर।टैगोर नगर स्थित पटवा भवन में शुक्रवार को आयोजित धर्मसभा में उपाध्याय श्री मनीष सागरजी महाराज ने कहा कि जीवन सुधार का पहला कदम धर्म से जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा हमें प्रभु की याद दिलाती है, लेकिन हमें उनके गुणों और आत्मा की शुद्धि की ओर बढ़ना चाहिए।

महाराज ने बदलती संस्कृति पर चिंता जताते हुए कहा कि महानगरों में धर्म से दूरी बढ़ रही है। उन्होंने मंदिर दर्शन, चैत्यवंदन, सामायिक और प्रतिक्रमण को आत्मा की सफाई के जरूरी उपाय बताया।

सहजानंदी चातुर्मास समिति अध्यक्ष श्याम सुंदर बैदमुथा ने बताया कि रविवार को पाँच ज्ञान व सूत्र की बोली होगी, जिसे सोमवार को लाभार्थी परिवार महाराजश्री को बोहरा सकेंगे। प्रतिदिन प्रातः 9 बजे प्रवचन हो रहे हैं।