0शहीद हेमू कालाणी को शहादत दिवस पर महापौर एजाज ढेबर ने दी आदरांजलि

रायपुर – आज शहीद हेमू कालाणी को उनके शहादत दिवस पर राजधानी शहर रायपुर के कचहरी चौक के समीप स्थित उनकी मूर्ति के स्थल पर पहुंचकर राजधानी रायपुर शहर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से सादर नमन करते हुए शहीद हेमू कालाणी को आदरांजलि अर्पित की। नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा निगम जोन क्रमांक 2 के सहयोग से आयोजित संक्षिप्त एवं गरिमामयी पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रमुख रूप से सामाजिक कार्यकर्त्ता सर्वश्री त्रिलोकचंद चिमनानी, किशोर आहूजा, अनेश बजाज सहित नगर के गणमान्य जनों ने शहीद हेमू कालाणी को उनके शहादत दिवस पर सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।