छुईखदान– जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के अध्यक्ष/न्यायाधीश माननीय श्रीमती सुषमा सावंत एवं तालुका विधिक सेवा समिति छुईखदान के अध्यक्ष/न्यायाधीश ईशान व्यास के मार्गदर्शन में पीएलवी सनील कुमार द्वारा बैंक ऑफ़ बडौ़दा छुईखदान में जाकर 10 मई 2025 दिन शनिवार को होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी।
पीएलवी सनील कुमार ने बताया कि लोक अदालत में प्रकरणों का निपटारा तत्काल होता है इसमें ना किसी की हार और ना किसी की जीत होती हैं इसमें दोनों पक्षों की जीत होती हैं तथा आपसी राजीनामा के कारण प्रकरण मामलों की अपील नहीं होती है दवा प्रकरणों में बीमा कंपनी द्वारा राजीनामा मामलों में तुरंत अवार्ड राशि जमा कर दी जाती हैं लोक अदालत में राजीनामा करने से बार-बार अदालतों के चक्कर काटने व धन व समय की बर्बादी से बचा जा सकता है यह भी बताया कि विवाद पूर्ण सुलह समझौता प्री- लिटिगेशन के प्रकरण बैंक नालसा के योजना के बारे में जानकारी दी गई इसके अलावा मोटरयान अधिनियम चेक बाउंस विद्युत संबंधित जानकारी दिया गया घरेलू हिंसा धारा 125 भरण पोषण नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दिया गया। उक्त शिविर में बैंक ऑफ़ बडौ़दा छुईखदान के शाखा प्रबंधक सहित समस्त कर्मचारीगण एवं बैंक में लेनदेन करने आए हुए खाताधारक उपस्थित रहे।

