रायपुर। राजनांदगांव जिला न्यायालय लगे प्यारेलाल स्कूल परिसर में आज शॉप नंबर दो में जतन चंडिका न्यूज़ व कलयुग का भारत के कार्यालय का शुभारंभ हुआ। शहर की प्रथम नागरिक महापौर हेमा देशमुख ने फीता काटकर उद्घाटन किया। महापौर ने गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ श्रीगणेश किया। कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष नीलू शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस की कुसुम दुबे, गणेश पवार,गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जतन चंडिका न्यूज के संपादक मनोज राठौर विशेष सहयोगी रॉबिन राठौर साथ में कलयुग का भारत के राजनांदगांव ब्यूरो चीफ रुपेश जोशी कलयुग का भारत के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव सुनील तिवारी ने शुभारंभ किया।
जतन चंडिका न्यूज़ व कलयुग का भारत के शुभारंभ अवसर पर पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष सूरज बुद्धदेव, बालू नवल ,अंकित बालाजी,राजू सोनी,पप्पी भाटिया,कमल सोनी, अभिषेक यादव ,योगेश साहू ,महेश्वर साहू, तुलसी गौतम, नरेश यादव ,नीतू ठाकुर, सभी वरिष्ठ और राजनांदगांव प्रेस क्लब के सामान्य सभी साथी उपस्थित रहे।
