चुनाव में धन के दुरुपयोग चिंता का विषय: बृजमोहन अग्रवाल

 

_23अक्टूबर रायपुर_

चुनाव में धन के दुरुपयोग के मामले को लेकर वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर एक देश एक चुनाव का समर्थन किया है।
बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, चुनाव का खर्च सरकार और चुनाव आयोग को उठाना चाहिए। जिस दिन सरकार खर्च उठाना शुरू कर देगी, लोग भी जरूरत से ज्यादा पैसा जमा करना बंद कर देंगे। ऐसा करने से चुनाव में होने वाली फिजूलखर्च रुकेगा और धन का दुरुपयोग नहीं हो पाएगा।
बृजमोहन ने इसके लिए जनता को जागरूक करने पर भी जोर दिया। उनका कहना है कि जनता ही स्वार्थी लोगों को सबक सिखाएगी।