रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने अपने 9 दिवसीय द्वितीय चरण के प्रवास पर कोरबा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया । इसके उपरांत प्रेसवार्ता कर उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्रदेश मेन विंग के अंतर्गत सभी लोकसभा क्षेत्र के कोरबा से लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिव की घोषणा की है। साथ ही साथ संजीव झा ने प्रदेश टीम के अंतर्गत प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी जयंत गायधने को फिर से दी है।

प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि रायपुर लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी पुष्पेंद्र परिहार और लोकसभा सचिव की जिम्मेदारी पलविंदर सिंह पन्नू को दी गई है। आम आदमी पार्टी पूरे जोश के 2023 के चुनाव की तैयारी में युवाओं के साथ जुट गई है और एक ईमानदार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।
प्रदेश के हर गांव से ग्रामवासियों के प्यार और निरंतर सहयोग से एक ईमानदार सरकार बनाने का निश्चय अब प्रदेशवासी आम आदमी पार्टी को अवसर देकर पूरा करने का मन बना चुके है।
