रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में जारी पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का दर्शकों के साथ आनंद ले रहे हैं। सीएम के साथ राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला और मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री ने स्टेडियम का चक्कर लगाया, दर्शकों का अभिवादन किया। छत्तीसगढ़ की राजधानी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच का आयोजन हो रहा है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वन डे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच रायपुर में खेला जा रहा है।

मुख्यमंत्री दर्शकों के साथ मैच का आनंद ले रहे हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत भी मुख्यमंत्री सीएम बघेल के साथ मैच देख रहे हैं।
