मंगलवार 15 अक्टूबर 2024 को अपराह्न 3:00 बजे वृंदावन हाल सिविल लाइंस, रायपुर में शरदोत्सव आयोजन हेतु पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें प्रमुख रुप से आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य ब्रह्मचारी सुनील भैया जी के मार्गदर्शन एवं रायपुर दिगंबर जैन समाज के विभिन्न मंदिरों की अध्यक्ष जिसमें मनीष जैन अध्यक्ष शंकर नगर दिगंबर जैन मंदिर, विनोद जैन बड़जात्या अध्यक्ष लाभांडी जैन मंदिर,नरेश जैन अध्यक्ष डीडी जैन मंदिर, राजेश जैन अध्यक्ष टैगोर नगर जैन मंदिर, प्रदीप जैन अध्यक्ष अमलतास जैन मंदिर, यशवंत जैन अध्यक्ष मालवीय रोड जैन मंदिर, प्रकाश मोदी पारस चैनल, इंजीनियर सुरेंद्र जैन, अरविंद जैन पहाड़िया, लोकेश चंद्रकांत जैन आदि ने शरदोत्सव के संबंध में पत्रकारों को संबोधित किया एवं सभी पत्रकारों का अभिनंदन किया।


